Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में शुरू होगी पोड टैक्सी सेवा, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट पर सरकार का बड़ा कदम

Summer express,चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पोड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली शुरू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस परियोजना के जरिए शहरों में ट्रैफिक दबाव कम करने और नागरिकों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन और अमेरिका की ग्लाइडवेज कंपनी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में बैठक की। बैठक के दौरान पोड टैक्सी प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता, संभावित रूट, कॉरिडोर प्लानिंग और निवेश मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरकार और कंपनियों के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत इस परियोजना को लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचा विकसित करना और नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यदि यह परियोजना साकार होती है तो हरियाणा में शहरी मोबिलिटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार देखने को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.