Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कुल 9 आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी को 16 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

यह मामला फरवरी 2008 का है, जब रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी’ ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से शिकोहपुर गांव में 3.5 एकड़ जमीन करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। उस समय हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी।

जमीन खरीद के कुछ ही समय बाद तत्कालीन सरकार द्वारा इस कृषि भूमि को कमर्शियल कॉलोनी विकसित करने का लाइसेंस जारी किया गया, जिसके बाद जमीन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद वाड्रा की कंपनी ने यह जमीन DLF को लगभग 58 करोड़ रुपये में बेच दी, जिससे कुछ ही महीनों में करीब 50 करोड़ रुपये का भारी मुनाफा होने का दावा किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस पूरे सौदे को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई है। जांच में यह भी सवाल उठाया गया है कि ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नाम की कंपनी का इस्तेमाल केवल इस लेनदेन के लिए किया गया और इसके वास्तविक स्वरूप पर संदेह है। इसके अलावा जमीन खरीद के लिए जारी किए गए चेक के बैंक में जमा न होने पर भी जांच एजेंसी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ED के अनुसार, इस सौदे के जरिए कथित रूप से नियमों की अनदेखी कर DLF को लाभ पहुंचाया गया, जिसके बदले में वजीराबाद में 350 एकड़ जमीन के आवंटन का भी आरोप है, जिससे कंपनी को हजारों करोड़ रुपये का फायदा होने की बात कही जा रही है।

इस मामले में 2012 में तत्कालीन IAS अधिकारी अशोक खेमका ने भी अनियमितताएं पाते हुए जमीन के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था। यह मामला बाद में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी चर्चा में रहा।

साल 2018 में हरियाणा पुलिस ने इस प्रकरण में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत FIR दर्ज की थी, जिसके आधार पर अब प्रवर्तन निदेशालय अपनी आगे की जांच और कार्रवाई कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.