Facebook-f Youtube X-twitter

महाराष्ट्र के कोलगांव में अपमानजनक गाली-गलौज पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

Summer Express , नई दिल्ली | महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंडा क्षेत्र स्थित कोलगांव ग्राम पंचायत ने सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने प्रस्ताव पारित करते हुए तय किया है कि किसी की मां या बहन के लिए अपमानजनक गाली-गलौज करने पर संबंधित व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

करीब 9 हजार आबादी वाले कोलगांव गांव में विभिन्न जाति और धर्म के लोग रहते हैं और यहां की मुख्य आजीविका खेती पर आधारित है। पंचायत का यह निर्णय गांव में बढ़ती अभद्र भाषा की प्रवृत्ति को रोकने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया। गांव में आयोजित महिला ग्राम सभा में खेती और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी दौरान गांव की निवासी पूजा जगताप ने सुझाव दिया कि जो लोग मां-बहन के नाम पर गाली-गलौज करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सरकारी निर्देशों के अनुसार आयोजित इस विशेष महिला ग्राम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देशमुख ने की। चर्चा के बाद ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियम के दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई केवल डिजिटल साक्ष्य (वीडियो या ऑडियो प्रमाण) मिलने पर ही की जाएगी। पंचायत के इस फैसले को गांव में महिलाओं के सम्मान और सामाजिक अनुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.