हिमाचल की अर्थव्यवस्था में तेज़ी, 2.54 लाख करोड़ का अनुमान; प्रति व्यक्ति आय 2.83 लाख के पार

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - हिमाचल की अर्थव्यवस्था में तेज़ी, 2.54 लाख करोड़ का अनुमान; प्रति व्यक्ति आय 2.83 लाख के पार

Summer express /शिमला -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश करते हुए बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश का कुल आर्थिक उत्पादन लगभग 2.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 10.1 प्रतिशत अधिक है। स्थिर कीमतों के आधार पर विकास दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य में चल रहे “व्यवस्था परिवर्तन” का परिणाम बताया और कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों और जलवायु संबंधी समस्याओं के बावजूद हिमाचल की आर्थिक गतिविधियां मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य की आरडीजी (राजस्व घाटे की भरपाई) में रुकावट न आती, तो विकास की गति और तेज हो सकती थी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और चिट्टा जैसी खतरनाक ड्रग्स के खिलाफ कड़े कानून लागू किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि उनकी सरकार तस्करी में शामिल पाए गए पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *