Facebook-f Youtube X-twitter

शहीद कभी नहीं मरते, हम बलिदानियों को नमन करते हैं : मुख्यमंत्री सैनी

Summer Express,गुरुग्राम। गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहीदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देशभक्ति और बलिदान की भावनाओं को उजागर करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों के परिवारों का सम्मान करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियारों से लैस किए जाने और उनकी तैयारियों की सराहना की।

सीएम ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूती और विकास का जिक्र करते हुए कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने हरियाणा के योगदान पर गर्व जताते हुए कहा कि हर दसवां जवान प्रदेश से है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शहीदों को दिए गए सम्मान को भी याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए गठित सैनिक कल्याण बोर्ड की घोषणा की और कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, इसे कर्मों में भी दिखाना जरूरी है। उन्होंने शहीदों के प्रति नमन करते हुए कहा, “शहीद कभी नहीं मरते।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.