Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टेस्ला का पहला हरियाणा सेंटर खुला, सीएम सैनी ने किया उद्घाटन

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर-48 स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में टेस्ला के पहले ऑल-इन-वन सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया। यह सेंटर हरियाणा में अपने तरह की पहली सुविधा है। इससे पहले टेस्ला भारत में मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर और तीन चार्जिंग साइट स्थापित कर चुकी है।

उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और क्षेत्रीय विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्ला जैसे वैश्विक ब्रांड का हरियाणा में आना यह साबित करता है कि राज्य अब देश का एक प्रमुख निवेशक हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से प्रदेश में औद्योगिक विकास, तकनीकी विस्तार और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

सीएम सैनी के संबोधन की प्रमुख बातें

  • हरियाणा अब निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है
  • राज्य की अर्थव्यवस्था कई बड़े राज्यों से आगे निकल चुकी है
  • 2014 से पहले 70 हजार करोड़ का निर्यात, अब बढ़कर 2 लाख करोड़ से अधिक
  • हाईवे और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार
  • गुरुग्राम को देश-दुनिया में एक प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में पहचान
  • हरियाणा को ‘निर्माण महाशक्ति’ बताया—सबसे अधिक कार और दोपहिया वाहन यहीं बनते हैं
  • निवेशकों को लगातार प्रोत्साहन, पुराने कानूनों में सुधार
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम में हरियाणा देश में 7वें स्थान पर
  • खरखौदा में सुजुकी मोटरसाइकिल प्लांट जल्द शुरू होने की घोषणा
  • टेस्ला को राज्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने का आश्वासन
  • उम्मीद जताई कि टेस्ला जल्द ही हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी कदम रखेगी

हरियाणा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

सीएम सैनी ने कहा कि टेस्ला सेंटर के शुरू होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश नई तकनीकों को अपनाने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को “ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस” के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं दे रही है ताकि वैश्विक कंपनियां यहां सहज रूप से काम कर सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.