Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में कर्ण लेक किनारे विस्फोटक बरामद, एक ग्रेनेड डिफ्यूज

करनाल |  हरियाणा के करनाल में गुरुवार सुबह कर्ण लेक के पास संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। NH-44 के निकट स्थित इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल के पास पुलिस को दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला। टीम ने एक ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय करने का कार्य जारी है।

11:30 बजे मिली सूचना, पुलिस ने क्षेत्र को घेरा

सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि कर्ण लेक क्षेत्र में विस्फोटक जैसी वस्तु पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत पूरे इलाके को खाली करवाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। कर्ण लेक पर सामान्य दिनों की तरह भीड़ रहती है, इसलिए पुलिस ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक आवाजाही पूरी तरह रोक दी।

दो ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत

जांच के दौरान दो ग्रेनेड मिलने की पुष्टि हुई। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और अत्यंत सतर्कता के साथ एक ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। दूसरे को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही, पुलिस शाम को करेगी प्रेस वार्ता

पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री यहां कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन हो सकता है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से सुराग तलाशे जा रहे हैं।

करनाल पुलिस ने बताया कि मामले पर विस्तृत जानकारी शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.