Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NH-9 बहादुरगढ़ में भीषण हादसा, अचानक ब्रेक से तीन वाहन भिड़े

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के नेशनल हाइवे-9 पर झज्जर फ्लाईओवर के नजदीक गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे तीन वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पलट गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाधित यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल से वाहनों को हटाया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक स्कोडा कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही किया सोनेट कार उसका पीछा नहीं कर पाई और फ्लाईओवर की रेलिंग से जोरदार टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद सोनेट कार आगे चल रही एक पिकअप और स्विफ्ट कार से भी जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनेट कार का एक पहिया टूटकर फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। वहीं, पास खड़े रेहड़ी वालों की जान बाल-बाल बच गई।

तीन लोग घायल, युवक की हालत गंभीर

पलटी कार में सवार नवीन, निर्मला और ज्योति , तीनों किलोई गांव के निवासी , हादसे में घायल हुए। ये लोग गुरुग्राम से माता के दर्शन कर लौट रहे थे। नवीन को गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि निर्मला और ज्योति को ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।

अन्य दो वाहनों के चालकों को भी हल्की चोटें आई हैं। पिकअप चालक के हाथ में चोट लगी है, जबकि स्विफ्ट कार सवार भी घायल हुआ है।

पुलिस जांच जारी, ब्रेक लगाने वाली कार की पहचान अस्पष्ट

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक सामान्य किया। पुलिस ने घायलों से बयान लेने शुरू कर दिए हैं।

हादसे का कारण बनी स्कोडा कार मौके से गायब बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि चालक ने अचानक ब्रेक क्यों लगाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.