Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में बिना फायर एनओसी वाली इमारतों पर होगी सख्त कार्रवाई

Summer Express,गुरुग्राम | गुरुग्राम में कई इमारतों में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। दिल्ली में हाल ही में हुई भयानक आग की घटना के बाद जिले में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों, लैब, स्कूल-कॉलेज और हाईराइज भवनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विभाग के अनुसार, बिना फायर एनओसी संचालित होने वाले संस्थानों पर नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित समय में नियमों का पालन न करने पर इमारतों को सील करने के साथ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन वर्षों में भी प्रशासन ने 2023 में 189, 2024 में 168 और 2025 में 182 नोटिस जारी किए हैं।

गुरुग्राम जिले में लगभग 795 निजी और सरकारी अस्पताल एवं लैब संचालित हैं, जबकि 578 शिक्षण संस्थान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी जांच के दायरे में लाए जा रहे हैं। विभाग की टीम क्षेत्रवार निरीक्षण करेगी और हर संस्थान से वैध फायर एनओसी की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

साइबर सिटी की लगभग 600 हाईराइज रेजिडेंशियल सोसायटियों में से करीब 100 में अब तक फायर एनओसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। हरियाणा बिल्डिंग कोड के अनुसार 15 मीटर से ऊंची इमारतों में स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म, हाइड्रेंट और इमरजेंसी एग्जिट जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं।

फायर एनओसी निश्चित अवधि के लिए वैध होती है और समय-समय पर इसका नवीनीकरण कराना जरूरी है। बिना एनओसी संचालन को फायर सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन माना जाता है। किसी दुर्घटना की स्थिति में इमारत प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

जिले के सेक्टर-29, उद्योग विहार, भीमनगर, सेक्टर-37, पटौदी, मानेसर और सोहना में दमकल केंद्र मौजूद हैं, लेकिन 100 मीटर ऊंचाई वाले हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की कमी अभी बनी हुई है। इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अभी तक पूरी नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.