Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में राइस मिलरों को बड़ी राहत, फोर्टिफाइड चावल आपूर्ति में छूट

Summer express,कैथल | हरियाणा के राइस मिलरों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) की अनिवार्य आपूर्ति में छूट दे दी गई है। पहले नियम के अनुसार 100 किलोग्राम चावल में एक किलोग्राम एफआरके मिलाना अनिवार्य था, लेकिन प्रदेश में पर्याप्त एफआरके उपलब्ध नहीं होने के कारण मिलरों को आपूर्ति में मुश्किलें आ रही थीं। अब मिलर अपनी सुविधा अनुसार फोर्टिफाइड या सामान्य चावल दोनों आपूर्ति कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दे दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य केंद्र योजनाओं के तहत जब तक पर्याप्त फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध नहीं होगा, तब तक इसे अस्थायी रूप से लागू नहीं किया जाएगा। प्रदेश में लगभग 1,350 राइस मिलरों को सीएमआर नीति के तहत चावल और धान प्रदान किया गया था, जिसमें 67 प्रतिशत चावल की आपूर्ति अनिवार्य थी। कुल मिलाकर मिलरों को 59.41 लाख टन धान दिया गया।

फोर्टिफाइड राइस कर्नेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन शामिल होते हैं। इसे ‘एक्सट्रूज़न’ तकनीक के जरिए सामान्य चावल में मिलाया जाता है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाता है। इससे कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

अंबाला जिले में अब तक सबसे अधिक सीएमआर डिलीवरी हुई है, जो कुल लक्ष्य का 61.72 प्रतिशत है। अन्य जिले जैसे करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और रोहतक में डिलीवरी अपेक्षाकृत कम रही। 30 जून तक शेष चावल की आपूर्ति पूरी करनी है।

प्रदेश में अभी लगभग 28,90,260 मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी बाकी है। यदि गोदाम खाली नहीं हुए, तो नई फसल के भंडारण में समस्या पैदा हो सकती है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर एफआरके चावल के भंडार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे और बाद में नियम को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.