Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा सदस्य बौद्ध ने राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे से की शिष्टाचार भेंट, क्रॉस वोटिंग पर चर्चा

Summer express,चंडीगढ़ | कांग्रेस के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, और कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा से भी मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, कर्मवीर बौद्ध ने विशेष रूप से राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर सुरजेवाला और सैलजा के साथ विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव और चुनाव प्रक्रिया में सामने आए विवादों को लेकर विचार साझा किए।

कर्मवीर बौद्ध ने उम्मीदवार घोषित होने के समय भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, और अन्य वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया था। इस यात्रा के दौरान वह सुरजेवाला और सैलजा के पास अकेले गए, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट के दौरान उनके साथ बीके हरिप्रसाद, राजेंद्र पाल गौतम, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।

इस भेंट का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव में उठे सवालों और पार्टी के आंतरिक समन्वय को सुदृढ़ करना था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा से पार्टी नेतृत्व और नए सांसद के बीच स्पष्ट संवाद स्थापित हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.