Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

31 जनवरी को उपराष्ट्रपति करेंगे सूरजकुंड शिल्प महाकुंभ का उद्घाटन

चंडीगढ़। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव भारत की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा, जिसका मूल मंत्र ‘लोकल से ग्लोबल’ रहेगा।

बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव का उद्घाटन 31 जनवरी को फरीदाबाद के सूरजकुंड में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव 15 फरवरी तक चलेगा और समापन समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना का उत्सव है। इस वर्ष इजिप्ट को पार्टनर नेशन के रूप में चुना गया है, जो चौथी बार अपनी प्राचीन कला और संस्कृति के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित करेगा। वहीं उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम स्टेट के तौर पर अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 44 देशों के 635 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जबकि इस बार 50 से अधिक देशों के लगभग 800 कलाकार, शिल्पकार और बुनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मेले में 1200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री होगी।

सांस्कृतिक संध्याओं को यादगार बनाने के लिए पद्मश्री कैलाश खेर, गुरदास मान और पद्मश्री महाबीर गुड्डू जैसे नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बढ़ते पर्यटक आवागमन को देखते हुए करीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत से मेला परिसर का सौंदर्यीकरण, रास्तों का चौड़ीकरण, 127 नए हट, पुरानी हटों की मरम्मत और झूला क्षेत्र का विस्तार किया गया है।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूरजकुंड शिल्प महोत्सव आज राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुका है, जहां देश-विदेश के कारीगर एक मंच पर नजर आते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.