Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान राजेश धर्माणी ने बताया कि पार्टी किसी एक व्यक्ति के निर्णय के बजाय सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। सभी आवेदनों के प्राप्त होने के बाद उनकी गहन छंटनी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक दावेदार के गुण-दोषों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि सबसे उपयुक्त और मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारना है।धर्माणी ने यह भी बताया कि टिकट वितरण से पहले स्थानीय स्तर पर व्यापक संवाद किया जाएगा। संबंधित वार्ड के नेताओं और आम जनता से राय ली जाएगी ताकि यह समझा जा सके कि कौन सा उम्मीदवार जनस्वीकार्यता के आधार पर सबसे बेहतर है। इसके साथ ही एक सर्वे भी कराया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों की लोकप्रियता और मजबूती का आंकलन किया जा सके।उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होगी और सभी दावेदारों को समान अवसर मिलेगा। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी जो न केवल संगठन के प्रति समर्पित हों, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए भी स्पष्ट दृष्टि रखते हों।

इस अवसर पर आशीष बुटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पार्टी की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया से योग्य और जनहितैषी नेतृत्व सामने आएगा, जो पालमपुर के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।कांग्रेस का यह कदम चुनावी प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.