Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आप को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें राघव चड्ढा प्रमुख नाम हैं। इस घटनाक्रम को पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सांसद संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग करते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस वार्ता में इस फैसले की पुष्टि की थी।

इसके बाद दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता नितिन नवीन की मौजूदगी में इन सांसदों ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम आप के लिए संसद स्तर पर बड़ा नुकसान साबित हो सकता है और पार्टी के अंदरूनी हालात पर भी सवाल खड़े करता है। वहीं भाजपा के लिए यह कदम राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.