Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों की इलेक्ट्रॉनिक चोरी केस में 3 गिरफ्तार

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल पुलिस ने गुरुग्राम में दर्ज करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गबन और चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 148 लैपटॉप, 140 कीबोर्ड, मोबाइल फोन और प्रिंटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ट्रांसपोर्ट वाहनों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत से सामान चोरी कर बाद में उसे बाजार में बेच देते थे। मास्टरमाइंड अतुल, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है, पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामले में 800 मोबाइल फोन की चोरी और गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र से लैपटॉप चोरी का मामला भी शामिल है।

गिरफ्तार अन्य आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और लंबे समय से सक्रिय था।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। मामले की गहन जांच जारी है और बरामद सामान की ट्रेसिंग भी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.