Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने 2027 डिजिटल जनगणना के लिए रोडमैप जारी

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन वित्तीय आयुक्त और जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी, डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस बार की जनगणना मोबाइल ऐप और पोर्टल आधारित होगी, जिससे रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, सुरक्षित डेटा प्रबंधन और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि गणनाकार और पर्यवेक्षक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी संग्रह करेंगे, जो सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपलोड होगी। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध होगी और हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित की जा रही है, ताकि पूरे राज्य में सहज उपयोग सुनिश्चित हो सके।

प्रशासनिक ढांचा और जिम्मेदारियां

जनगणना के लिए व्यापक प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है। सभी मंडल आयुक्तों को मंडल जनगणना अधिकारी, और सभी उपायुक्त/जिला मजिस्ट्रेट को प्रधान जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त, एडीसी, एसडीएम और तहसीलदार स्तर तक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर गांव, क्लस्टर और शहरी क्षेत्र का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित हो।

  • एसडीएम – उप-मंडल जनगणना अधिकारी
  • तहसीलदार, बीडीओ और समकक्ष अधिकारी – चार्ज जनगणना अधिकारी
  • योजना, सांख्यिकी, आईटी और शिक्षा विभाग – तकनीकी सहायता और डेटा सत्यापन
  • शहरी निकाय – नगर निगम आयुक्त और नगर निकायों के सीईओ/सचिव

सैन्य, अर्द्ध-सैनिक और रक्षा नियंत्रण वाले क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है। इसके अलावा रेलवे, सिंचाई, वन विभाग और थर्मल पावर स्टेशन जैसी संस्थानों की कॉलोनियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

गणनाकार और पर्यवेक्षक

प्रत्येक गणनाकार को लगभग 700–800 लोगों का कार्य क्षेत्र मिलेगा, और छह गणनाकारों पर एक पर्यवेक्षक तैनात होगा। आवश्यक होने पर 10 प्रतिशत रिज़र्व स्टाफ भी रखा जाएगा। नियमों के अनुसार शिक्षक, लिपिक और अन्य सरकारी कर्मचारी गणनाकार बनाए जाएंगे, जबकि वरिष्ठ अधिकारी पर्यवेक्षक होंगे।

सभी अधिकारियों के लिए सीएमएमएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जिसमें मोबाइल नंबर, ईमेल, कार्यालय स्थान और पहचान दस्तावेज शामिल होंगे। अगले वर्ष से गणनाकारों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू होगा, साथ ही जन-जागरूकता अभियान और नए मोबाइल एप्लिकेशन की लॉन्चिंग की भी तैयारी की जा रही है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य है 100 प्रतिशत डिजिटल जनगणना, जिससे नागरिक स्वयं भी सुरक्षित और सरल तरीके से स्व-जनगणना कर सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.