Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कच्चे तेल में नरमी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला

Summer express, मुंबई | कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 537.96 अंकों की तेजी के साथ 77,529.18 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 155.55 अंक चढ़कर 24,177.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाइटन, इन्फोसिस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर दबाव में रहे और इनमें गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशिया के अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ आगे बढ़ा, जबकि जापान का निक्की-225 करीब चार प्रतिशत मजबूत रहा। चीन का एसएसई कंपोजिट भी मामूली बढ़त में दिखाई दिया। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक कमजोरी के साथ कारोबार करता रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.72 प्रतिशत गिरकर लगभग 72.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला।

हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन घरेलू बाजारों पर इसका खास असर नहीं दिखा। बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,843.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी भारतीय बाजार ने मजबूत प्रदर्शन किया था। बुधवार को सेंसेक्स 790.54 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 197.55 अंकों का उछाल दर्ज किया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.