Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में ग्रामीण सड़कों का सबसे बड़ा निर्माण प्रोजेक्ट शुरू

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पहले सरकार ने 19,373 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 4,092 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया था। अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर कुल 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिनके टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे। इसके लिए 16,209 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

मुख्यमंत्री मान ने साफ कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी ठेकेदार या अधिकारी से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदारों से अपील की कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए, क्योंकि यह जनता का पैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि जब पंचायतें सड़क के मटीरियल और निर्माण से संतुष्ट होंगी, तभी भुगतान जारी किया जाएगा।

सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फ्लाइंग टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जिस भी ठेकेदार को सड़क का टेंडर मिलेगा, उसे 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह पंजाब में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट है और इसमें होने वाला पूरा खर्च सरकारी कोष से ही उठाया जा रहा है, RDF फंड का इसमें कोई योगदान नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.