Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुहर्रम पर शेयर बाजार बंद, सोमवार से फिर शुरू होगी ट्रेडिंग

Summer express, मुंबई। मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को देश के प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार पूरी तरह बंद रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) समेत सभी प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं हुई। अब शेयर बाजार सोमवार को नियमित समय पर फिर से खुलेगा।

कमोडिटी बाजार में भी अवकाश का असर देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का ट्रेडिंग सत्र बंद रहा, जबकि शाम 5 बजे से रात्रिकालीन सत्र में कारोबार दोबारा शुरू होगा। वहीं, कृषि जिंसों के कारोबार के लिए प्रमुख नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पूरे दिन बंद रहा।

मुहर्रम की छुट्टी के बाद अब शेयर बाजार लगभग तीन महीने तक लगातार खुला रहेगा। एक्सचेंज की अगली निर्धारित छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), 20 अक्टूबर (दशहरा), 10 नवंबर (दिवाली-बलिप्रतिपदा), 24 नवंबर (प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव) और 25 दिसंबर (क्रिसमस) को बाजार बंद रहेगा।

इससे पहले गुरुवार को कारोबार के दौरान शुरुआती बढ़त के बावजूद आईटी और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली का असर देखने को मिला। हालांकि, प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 77,803.18 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में बढ़त सीमित होती गई और अंत में 100 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,100.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी में शामिल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंफोसिस, एनटीपीसी, बीईएल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, व्यापक बाजार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप-100 और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक में करीब 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की छुट्टी के कारण निवेशकों और बाजार सहभागियों को तीन दिन का लंबा सप्ताहांत मिला है, जबकि नियमित कारोबार सोमवार, 29 जून से दोबारा शुरू होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.