Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में फिर दिखी तेजी, MCX पर गोल्ड 97,260 रुपये और सिल्वर 1.05 लाख के पार

नई दिल्ली | मंगलवार को आई बड़ी गिरावट के बाद बुधवार, 25 जून को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.24% की तेजी के साथ 97,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.30% चढ़कर 1,05,234 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में मजबूती

वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दर्ज हुआ है। निवेशकों की सुरक्षित संपत्तियों से दूरी और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के संकेत इसके पीछे कारण माने जा रहे हैं।

दिल्ली में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 900 रुपये गिरकर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना इससे पिछले सत्र में 99,800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 800 रुपये गिरकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया था।

सीईओ चिंतन मेहता ने बताई गिरावट की वजह

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि, “ईरान और इजरायल के बीच संघर्षविराम की अमेरिकी पुष्टि के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में गिरावट देखी गई। ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद उपजे तनाव में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई थी, लेकिन जल्द ही हालात सामान्य हो गए।” उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सोने में मुनाफावसूली हो रही है, जिससे इसकी कीमत पर दबाव बना।

चांदी की कीमतों में भी देखी गई गिरावट

मंगलवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। यह 1,000 रुपये गिरकर 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई थी, जबकि इससे पिछले सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति किलो थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.