Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा धान घोटाला: तीसरा ऑडियो वायरल, पीवी टीम से ‘सेटिंग’ के आरोपों से मामला और गरमाया

Summer Express,पिहोवा (कुरुक्षेत्र) | कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सामने आए कथित धान घोटाले में नया मोड़ आ गया है। लगातार तीसरे दिन एक और ऑडियो वायरल होने से विवाद गहराता जा रहा है। इस ऑडियो में राइस मिलरों के बीच फिजिकल वेरिफिकेशन (पीवी) टीम को लेकर बातचीत और ‘सेटिंग’ के संकेत मिलने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह ऑडियो मिलर एसोसिएशन के एक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया था। इसमें सभी मिलरों को एक ‘अर्जेंट मीटिंग’ के लिए पिहोवा स्थित अंबे राइस मिल में इकट्ठा होने का संदेश दिया गया। ऑडियो में कहा गया है कि पीवी टीम सख्त रुख अपना रही है, इसलिए अधिक संख्या में पहुंचकर स्थिति को संभालने की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार, इसी कथित बैठक के दौरान पीवी टीम से ‘सेटिंग’ को लेकर बातचीत हुई और प्रति राइस मिल करीब 15 हजार रुपये तय होने की बात सामने आई। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार वायरल हो रहे ऑडियो ने मामले को संवेदनशील बना दिया है।

इससे पहले भी दो ऑडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिकारियों और मिलरों के बीच कथित मिलीभगत के संकेत मिलने की बात कही गई थी। तीसरे ऑडियो के सामने आने के बाद यह आशंका और मजबूत हो गई है कि फिजिकल वेरिफिकेशन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।

वहीं, ऑडियो में नाम आने के बाद मिलर सतीश सिंगला ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि उनका अंबे राइस मिल से कोई संबंध नहीं है और उनकी अपनी मिल ‘गणपति’ के नाम से संचालित होती है, जिसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अंबे राइस मिल करीब 10 साल पहले बंद हो चुकी है।

दूसरी ओर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने कहा कि मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो नियमों के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मिलर एसोसिएशन के प्रधान सतीश सैनी ने भी वायरल ऑडियो की सत्यता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में इस तरह के ऑडियो-वीडियो बनाना आसान हो गया है, इसलिए बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.