Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर: मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, दुकान मालिक ने बताई पहले से धमकियों की बात

टाहली साहिब (अमृतसर) |  पंजाब में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के राम दीवाली मुसलमाना इलाके का है, जहां एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

पहले भी मिली थी धमकी और हो चुकी है फायरिंग

सुखमन मेडिकल स्टोर के मालिक पवित्र सिंह, निवासी भंगाली कलां, ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पहले भी रकम की मांग की गई थी। तब भी उस पर फायरिंग हो चुकी है। अब एक बार फिर उन्हीं लोगों द्वारा उसके स्टोर को निशाना बनाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

थाना मत्तेवाल के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह रंधावा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज बना पुलिस के लिए अहम सुराग

मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.