Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सुरक्षित है मानसून पर्यटन.. सरकार तैयार: CM सुक्खू

Shimla- हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों से हिमाचल आने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 की भारी बारिश के दौरान भी राज्य सरकार ने हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला था और अब सभी विभाग अलर्ट पर हैं। उन्होंने आगंतुकों से अपील की कि वे नदी-नालों से दूर रहें और सुरक्षित पर्यटन स्थलों का आनंद लें। सुक्खू ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानसून के मौसम में भी हिमाचल एक सुरक्षित गंतव्य है।

संविधान हत्या दिवस’ सिर्फ राजनीतिक नौटंकी: CM सुक्खू का BJP पर हमला

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘संविधान हत्या दिवस’ को सिरे से खारिज करते हुए तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस संविधान के दम पर भाजपा सत्ता में आई, आज वही पार्टी उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कांग्रेस को संविधान की रक्षक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की नींव कांग्रेस ने रखी थी और आगे भी उसकी रक्षा करती रहेगी। सुक्खू ने भाजपा पर संविधान के नाम पर महज़ राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया।

प्रतिभा सिंह को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्ति नहीं: सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि उन्हें प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर बने रहने पर कोई आपत्ति नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है और यदि पार्टी हाईकमान उन्हें दोबारा यह ज़िम्मेदारी देता है, तो वे इसका समर्थन करेंगे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.