जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Karuna
2 Min Read
Summer Express - जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी

Summer express,राकेश , ऊना  | जिला ऊना के छह नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जारी कर दी गई है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्डों का आरक्षण महिलाओं, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के बीच संतुलित और पारदर्शी तरीके से किया गया है, ताकि आगामी नगर निकाय चुनावों में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जारी सूची के अनुसार संतोषगढ़ नगर परिषद के 9 वार्डों में वार्ड नंबर 3 को एससी महिला आरक्षित, वार्ड 2 को एससी आरक्षित घोषित किया गया है। वहीं वार्ड 1, 6, 7 और 9 महिला आरक्षित और वार्ड 4, 5 व 8 अनारक्षित रखे गए हैं। मेहतपुर-बसदेहरा नगर परिषद में वार्ड नंबर 2 एससी महिला आरक्षित, वार्ड 1 एससी आरक्षित तथा वार्ड 3, 6, 7 और 9 महिला आरक्षित घोषित किए गए हैं, जबकि वार्ड 4, 5 और 8 अनारक्षित रहेंगे।

अंब नगर परिषद में वार्ड 4 एससी महिला आरक्षित, वार्ड 6 एससी आरक्षित, वार्ड 1, 5 और 7 महिला आरक्षित तथा वार्ड 2, 3, 8 और 9 अनारक्षित घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार गगरेट नगर पंचायत में वार्ड 5 एससी आरक्षित, वार्ड 3, 4 और 7 महिला आरक्षित तथा वार्ड 1, 2 और 6 अनारक्षित रखे गए हैं। दौलतपुर चौक नगर पंचायत में वार्ड 2 एससी आरक्षित, वार्ड 3, 6 और 7 महिला आरक्षित तथा वार्ड 1, 4 और 5 अनारक्षित घोषित किए गए हैं। टाहलीवाल नगर पंचायत में वार्ड 6 एससी आरक्षित, वार्ड 3, 5 और 7 महिला आरक्षित तथा वार्ड 1, 2 और 4 अनारक्षित रखे गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप संपन्न हुई है और इसके साथ ही नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को गति मिल गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *