Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बड़सर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भड़के भाजपा विधायक,सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन बड़सर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। आम जनता को बुनियादी इलाज के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने बताया कि बड़सर सिविल अस्पताल में आज तक क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू नहीं हो पाई है, जबकि इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा बजट स्वीकृत किया गया था और धनराशि अस्पताल तक पहुंच भी चुकी है। इसके बावजूद सरकार की लापरवाही और नाकामी के कारण यह यूनिट जमीन पर नहीं उतर सकी। नतीजतन बड़सर सिविल अस्पताल केवल एक रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है और गंभीर मरीजों को मजबूरन हमीरपुर या अन्य जिलों में भेजा जा रहा है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर सिविल अस्पताल में सर्जन की तैनाती तक नहीं हो पाई है, जिससे ऑपरेशन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी अस्पताल रेफरल सेंटर बन चुके हैं और सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में पूरी तरह विफल रही है। इसका सीधा असर क्षेत्र की जनता पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।उन्होंने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का भारी अभाव है और हालात इतने खराब हैं कि एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाया जा रहा है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रसव के बाद माताओं और नवजात शिशुओं के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है, कई बार मां और बच्चे अलग-अलग स्थानों पर रखे जाते हैं, जिससे महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने तक में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बड़सर सिविल अस्पताल में जल्द से जल्द क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित की जाए, चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को सुधारा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.