Facebook-f Youtube X-twitter

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने संभाला पदभार,कहा पार्टी का खोया वर्चस्व लौटाने का करूंगी प्रयास

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में विधिवत पूजा, अर्चना और हवन के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके पिता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

कार्यभार संभालने के बाद चंपा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंडी जिले में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान स्थिति चुनौतीपूर्ण है और इसे सुधारने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगी।उन्होंने कहा कि पार्टी का खोया हुआ वर्चस्व वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से भरोसा जताया कि वे उनके साथ मिलकर पार्टी के मुद्दों और संगठनात्मक जरूरतों को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने संगठन के अभाव में भी पूरी निष्ठा और मेहनत से पार्टी के लिए काम किया है, उन्हें अब अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 7 से 10 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्रे के इस शुभ मुहूर्त में कार्यभार ग्रहण करना विशेष महत्व रखता है और संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

यह महत्वपूर्ण है कि चंपा ठाकुर मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष हैं। इससे पहले यह पद केवल पुरुषों के पास रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरें इस बात पर हैं कि एक महिला अध्यक्ष के रूप में चंपा ठाकुर किस प्रकार की छवि और नेतृत्व शैली विकसित करती हैं।चंपा ठाकुर की पहल और संगठन में किए जाने वाले सुधारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीति के विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

चंपा ठाकुर, जिलाध्यक्ष:”आने वाले दिनों में जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि मंडी जिले में कांग्रेस का खोया वर्चस्व फिर से स्थापित हो और सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हो.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.