Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोको,नहीं माने तो रोको’ अभियान से हमीरपुर को स्वच्छ बनाने में जुटीं महिलाएं

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त राकेश शर्मा ने की। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आई महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और कचरे की छंटाई की आदत को बढ़ावा दें। उन्होंने बताया कि यदि घरों में ही गीले कचरे, सूखे कचरे और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग किया जाए और उसी प्रकार उसका संग्रहण हो, तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था कहीं अधिक प्रभावी हो सकती है।बैठक के दौरान आयुक्त ने ‘टोको और न माने तो रोको’ की रणनीति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता है या कचरा अलग-अलग नहीं देता है, तो पहले उसे समझाया जाए। यदि वह इसके बावजूद नियमों का पालन न करे, तो उसे रोकने और नगर निगम को सूचित करने की जिम्मेदारी भी महिलाओं की होगी।

इस अवसर पर करीब 30 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें स्वच्छता ऐप के उपयोग, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और नागरिक सहभागिता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। नगर निगम का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से हमीरपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.