Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशा मुक्ति पर नामधारी समाज करेगा मैराथन का आयोजन,विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम

Mandi, Dharamveer-:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नामधारी संगत मंडी द्वारा बसंत पंचमी पर मंडी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार नामधारी संगत ने नशा मुक्ति को लेकर एक मैराथन को आयोजित करने का निर्णय लिया है जोकि रविवार 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नामधारी संगत मंडी के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रखने और स्वस्थ समाज की कल्पना करते हुए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस मैराथन को सुबह 8ः45 पर सेरी मंच से एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें दो वर्गों में लोगों को शामिल किया जाएगा जिसमें पहला वर्ग अंडर-16 पुरूष एवं महिला जबकि दूसरा 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले पुरूषों और महिलाओं का होगा। यह मैराथन शहर भर का चक्कर काटने के बाद खलियार स्थित नामधारी संगत की कोठी में आकर संपन्न होगी जहां डीसी मंडी अपूर्व देवगन विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। सतविंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों वर्गों में पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 की धनराशि नकद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जो भी लोग इसमें भाग लेंगे उन सभी के लिए टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट और लंगर का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मैराथन में भाग लेने का आहवान किया है ताकि नशे जैसी कुरीति के खिलाफ अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जा सके।

सतविंदर पाल सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी पर अन्य कार्यक्रमों में आज शाम को स्कूल बाजार स्थित गुरूद्वारे में दीवान कीर्तन दरबार सजेगा जबकि शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकालने के बाद शाम के समय फिर से दीवान कीर्तन दरबार सजेगा।शनिवार को फिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जबकि रविवार को स्कूल बाजार और राम नगर स्थित गुरूद्वारों में कीर्तन दरबार सजेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.