Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फार्मर आईडी कार्ड से अब सीधे पीएम किसान निधि सहित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा

Mandi, Dharamveer-:भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत पूरे देशभर के किसानों के लिए फार्मर आईडी कार्ड बनवाने का काम चल रहा है। इस आईडी कार्ड के जरिए किसान भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि सहित केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्राप्त कर सकेंगे।

मंडी जिले में भी यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब ढेड़ लाख किसान हैं, जिनमें से अब तक 11 हजार से अधिक किसानों के आईडी कार्ड बन चुके हैं।कृषि उपनिदेशक मंडी रामचंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में यह कार्ड बनना पिछले साल 31 दिसंबर से शुरू हो गया है।किसान अपने क्षेत्र के नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर फार्मर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। विभाग के कृषि विशेषज्ञ हर ब्लॉक में जाकर किसानों को पंजीकरण और योजना लाभ के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

फार्मर आईडी कार्ड बनने के बाद,किसानों को बिचौलियों की मदद लेने की आवश्यकता नहीं होगी।इससे पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे,बिना किसी अड़चन के मिलेगा। कृषि विभाग का उद्देश्य है कि सभी किसान पारदर्शी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और उनकी आय में सुधार हो।विभाग ने किसानों से अपील की है कि जल्द से जल्द अपने आईडी कार्ड बनवाएं ताकि वे वित्तीय लाभ और सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ उठा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...

लुधियाना में सूने घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Summer express, लुधियाना | शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.