Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल,50 समेत देशभर में 167 दवाएं फेल

Shimla, 22 January-:हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में हुई जांच में प्रदेश में बनी 50 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतर पाईं, जबकि देशभर में कुल 167 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। यह खुलासा राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं और केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) की रिपोर्ट में हुआ है।

जिला स्तर पर बात करें तो सोलन जिले में सबसे अधिक 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा सिरमौर में 11, जबकि ऊना और कांगड़ा जिले में एक-एक दवा कंपनी के सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। ये दवाएं बैक्टीरियल संक्रमण, उच्च रक्तचाप, अल्सर, एलर्जी, खांसी, अस्थमा, एसिडिटी, कोलेस्ट्रोल, गठिया दर्द, खून को पतला करने और थक्के रोकने जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग की जाती हैं।राज्य प्रयोगशाला द्वारा जांचे गए देशभर के 93 सैंपलों में से 31 हिमाचल की दवाएं फेल पाई गईं। वहीं सीडीएसओ द्वारा जांचे गए 74 सैंपलों में से 19 दवाएं हिमाचल में बनी हुई थीं, जो गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं। कई जानी-मानी फार्मा कंपनियों जैसे थियोन फार्मा, माया बायोटेक, जी लेबोट्री, हिल्लर लैब, मार्टिन एंड ब्राउन, अल्ट्रा ड्रग, एथेन लाइफ साइंस और अन्य के सैंपल जांच में असफल रहे हैं।

इन दवाओं में बीपी, एलर्जी, संक्रमण, एसिडिटी, खांसी, बुखार, उल्टी, नसों के दर्द, पेट के कीड़े, कैल्शियम, विटामिन और एंटीबायोटिक जैसी दवाएं शामिल हैं। कुछ मामलों में एक ही कंपनी की एक से अधिक दवाओं के सैंपल फेल पाए गए, जिससे निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार से संबंधित दवाओं का स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा और दोबारा जांच की जाएगी। सभी संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.