Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल का बेटा लवकेश शेरिया संतोश ट्रॉफी में राजस्थान का नेतृत्व करेगा

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के फुटबॉल जगत के लिए यह गर्व का विषय है कि मंडी ज़िले के सुंदरनगर निवासी लवकेश शेरिया की कोचिंग यात्रा ट्रायम्फ एफसी से जुड़ी रही है और उन्होंने निरंतर मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। खिलाड़ी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अनुशासित कोचिंग दृष्टिकोण उन्हें अलग पहचान दिलाता है।

ट्रायम्फ एफसी से राष्ट्रीय मंच तक – समर्पण और उत्कृष्टता की प्रेरणादायक यात्रा

ट्राईअम्फ एफ सी के अध्यक्ष  सुषांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की लवकेश शेरिया को प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए राजस्थान राज्य की सीनियर फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि उनके तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और वरिष्ठ स्तर के फुटबॉल की गहरी समझ को दर्शाती है।वर्तमान में लवकेश शेरिया एफसी ब्रदर्स यूनाइटेड, जयपुर में कोच के रूप में कार्यरत हैं। वे एनआईएस डिप्लोमा धारक एवं एएफसी ‘बी’ लाइसेंस प्राप्त कोच हैं। ट्रायम्फ एफसी से लेकर संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में एक राज्य टीम का नेतृत्व करने तक की उनकी यात्रा आधुनिक फुटबॉल में शिक्षा, अनुभव और निरंतर परिश्रम के महत्व को उजागर करती है।

सुंदरनगर, मंडी (हिमाचल प्रदेश) से ताल्लुक रखने वाले लवकेश शेरिया आज राज्य के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों और उभरते कोचों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उनकी सफलता को हिमाचल प्रदेश फुटबॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य के कोच अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।राजस्थान टीम 21 जनवरी से शुरू होने वाले संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसमें लवकेश शेरिया मुख्य कोच के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे।

ट्राईअम्फ एफ सी के अध्यक्ष सुषांत शर्मा ने लवकेश शेरिया को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ट्रायम्फ एफसी से राष्ट्रीय मंच तक उनकी यह यात्रा क्लब और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में राजस्थान टीम के शानदार प्रदर्शन की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.