Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: जश्न में उड़ाए 10 करोड़, आपदा पीड़ितों को किया नजरअंदाज

Dharamshala, Rahul-:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को भाजपा सरकार के समय फासले पर रखा गया था,वही अधिकारी आज मुख्यमंत्री को उंगलियों पर नचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और तीन वर्षों का कार्यकाल केवल भाजपा को कोसने में ही बीत गया।

वीरवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार से न केवल जनता बल्कि कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता और नेता भी निराश हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने के जश्न पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, जबकि यही राशि आपदा से प्रभावित लोगों को दी जानी चाहिए थी।जयराम ठाकुर ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि प्रदेश आपदाओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार को जश्न मनाने की ज्यादा चिंता है।उन्होंने एचआरटीसी बसों को लेकर भी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि जश्न के लिए लगाई गई एचआरटीसी बसों के एवज में डीसी मंडी को 2 करोड़ रुपये का बिल भेजा गया है।एचआरटीसी के नियमों के अनुसार बसें किराए पर लेने के लिए 50 फीसदी राशि पहले जमा करवानी होती है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस बिल में अग्रिम राशि जमा करवाई गई या नहीं।उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले पर स्थिति साफ करे।

नेता प्रतिपक्ष ने एक कांग्रेस नेता के खिलाफ घोषित विजिलेंस जांच का भी मुद्दा उठाया।उन्होंने कहा कि उस मामले में एसआईटी तक का गठन किया गया था,लेकिन संबंधित कांग्रेस नेता ने दिल्ली जाकर बयान दिया कि यदि एक सप्ताह में जांच नहीं रोकी गई तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद जांच को दबा दिया गया। जयराम ठाकुर ने सवाल किया कि जनता जानना चाहती है कि उस जांच का आखिर क्या हुआ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता लगातार गिरती जा रही है। मनरेगा योजना के नाम बदलने पर कांग्रेस के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी योजनाओं के नाम कई बार बदले गए हैं। उनका आरोप था कि कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम हटाने से नहीं, बल्कि राम जी का नाम जोड़े जाने से आपत्ति है।चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही एसआईआर पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और पहले भी करवाई जाती रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.