Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन

Summer express,विकास शर्मा , ऊना  | हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं  में  मंगलवार  को स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रितिका कौशल, सदस्यों एवम अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार (आरटीई अधिनियम 2009), नामांकन और निरंतरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुष्परिणाम, परीक्षा में अनुचित साधनों के दुष्परिणाम, व्यावसायिक शिक्षा के उद्देश्य और महत्व के बारे में जागरूक किया ।

इस अवसर पर नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया।जिसमें प्रधानाचार्य  निर्मल कुमार  ने नान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा की। इस बर्ष भी लड़कियों का परिक्षा परिणाम लड़कों से बेहतर रहा | उन्होंने ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया बिना विलंब शुल्क पहली अप्रैल से शुरू होगी तथा 10 अप्रैल तक होगी । प्रधानाचार्य ने बच्चों अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों का समय पर स्कूल में दाखिला  कराएं, ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके।इस मौके पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे तथा समस्त अध्यापकों ने नान बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के पास होने पर बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा प्रधानाचार्या ने टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की I

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.