Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में गर्ल्स स्कूल मर्ज करने के फैसले के खिलाफ छात्राओं का विरोध प्रदर्शन

Summer express,राहुल चावला , धर्मशाला  | धर्मशाला स्थित गर्ल्स स्कूल को बॉयज स्कूल में मर्ज करने के सरकार के फैसले के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों का विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्राएं सड़कों पर उतर आईं और सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्राओं ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि गर्ल्स स्कूल उनके लिए केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है। “गर्ल्स स्कूल हमारा है, जान से भी प्यारा है” जैसे नारों के साथ छात्राओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भी सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई। अभिभावकों का कहना है कि गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिलता है, जो बॉयज स्कूल में संभव नहीं है। इसलिए इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बॉयज स्कूल में पढ़ाई करने के लिए तैयार नहीं हैं और अपने स्कूल के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा गर्ल्स स्कूल धर्मशाला को मर्ज करने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद से ही क्षेत्र में अभिभावकों, छात्राओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.