Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में नकली पुलिस बनकर 4.05 लाख की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

Summer express,भिवानी  | भिवानी जिले के चरखी दादरी में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस अधिकारी बनकर और फर्जी ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए 4.05 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सभी आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, गांव नौसवा निवासी आनंद कुमार ने 31 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 15 अक्टूबर 2025 को फेसबुक पर एक आईफोन का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उस पर क्लिक किया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया, जिसमें पहले 2000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया और यह भी आश्वासन दिया गया कि 1900 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। भरोसा करके उन्होंने रकम भेज दी।

इसके बाद उनसे जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगे गए, जिन्हें उन्होंने विभिन्न बार में ट्रांसफर किया। कुछ समय बाद 18 अक्टूबर को एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी ‘विक्रम राठौड़’ बताया और झूठे मुकदमे का डर दिखाकर पैसे मांगे। डर के कारण शिकायतकर्ता ने कुल 3,27,000 रुपये और ट्रांसफर कर दिए। जब और पैसे मांगे गए तो उन्हें संदेह हुआ और बाद में रिश्तेदारों से बात करने पर ठगी का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान जिन खातों में पैसे भेजे गए थे, उनकी पहचान की गई। एक खाता नजफगढ़ निवासी दिशांत के नाम पर पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लक्ष्य उर्फ लक्की को भी पकड़ा गया, जिसके खाते में भी रकम ट्रांसफर हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बैंक खाते दिल्ली निवासी राजेश मीना को कमीशन के बदले इस्तेमाल करने के लिए दिए थे। पुलिस ने राजेश मीना को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.