Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीआरपी की बड़ी सफलता, बाल श्रम शोषण का आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़  | हरियाणा जीआरपी ने चार महीने तक चली गहन और तकनीकी जांच के बाद बाल श्रम से जुड़े एक गंभीर मामले में आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर आरोप है कि उसके लिए काम करते समय बहादुरगढ़ के एक नाबालिग बच्चे का हाथ चारा काटने की मशीन में कट गया था। यह मामला अगस्त माह में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने बाल मज़दूरी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के समय बच्चा गहरे मानसिक आघात में था और न तो अपने बारे में और न ही आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी दे पाने की स्थिति में था। इससे जांच को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेलवे हरियाणा की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें साइबर विशेषज्ञों और विभिन्न जिलों के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।

200 किलोमीटर में फैली तलाश, 200 से ज्यादा गांव खंगाले

विशेष टीम ने हरियाणा और आसपास के राज्यों में 200 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैली व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल के साथ-साथ दिल्ली के नरेला, नांगलोई, शाहदरा और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ व बागपत के 200 से अधिक गांवों में जांच की गई।

मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में बच्चे का बयान दोबारा दर्ज किया गया। इसके बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड तथा ग्राम पंचायत रिकॉर्ड के माध्यम से आरोपी की पहचान पुख्ता की गई।

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी, जेल भेजा गया आरोपी

लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे आरोपी अनिल को तकनीकी निगरानी और जमीनी इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वहां एक डेयरी में काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर जिला जेल झज्जर भेज दिया गया है।

जांच टीम को मिला सम्मान

इस जटिल और संवेदनशील मामले को सुलझाने वाली जीआरपी की विशेष जांच टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ हरियाणा पुलिस की सख्त नीति का स्पष्ट संदेश है और बच्चों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.