Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय परमजीत निवासी कश्मीरी कॉलोनी, नजफगढ़ (दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने पति राकेश के साथ B.Ed परीक्षा देने के लिए समालखा स्थित एलएनटी कॉलेज आ रही थी।

जानकारी के अनुसार दंपति पानीपत बस स्टैंड से बस के जरिए समालखा पहुंचे थे। कॉलेज के निकट कपूर फैक्ट्री के सामने बस से उतरने के बाद दोनों सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमजीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतका के पति राकेश ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। पत्नी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार समालखा अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि मृतका की बहन बार-बार बेसुध हो गईं।

सूचना मिलने पर समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है। परीक्षा देने निकली महिला की मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.