Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार  देर रात संतपुरा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा चालक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने वाहन मोड़कर सनौटा रोड की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ई-रिक्शा कच्चे रास्ते में फंस गया।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख ई-रिक्शा में सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फैजान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी जैद मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान सिकंदराबाद के रिसालदारान मोहल्ला निवासी फैजान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान फैजान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी जैद के साथ मिलकर 20 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विपिन की हत्या की थी। आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को चोला रोड स्थित एक बंद फैक्ट्री के बाहर नाले में फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि विपिन का शव नाले से बरामद होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जारी है, जबकि फरार जैद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के...

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.