Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में प्रशासनिक विवाद गहराया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पूर्व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express,संजु ,शिमला  | शिमला में हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में बड़ा विवाद सामने आया है, जहां मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पूर्व मुख्य सचिवों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। चेस्टर हिल मामले को लेकर चल रहे विवाद में संजय गुप्ता ने पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और आरडी धीमान समेत पूर्व रेरा चीफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज शिकायत पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि उन पर 3 एकड़ जमीन खरीदने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है। उनके अनुसार यह जमीन जुलाई 2025 में सरकार की विधिवत अनुमति के बाद खरीदी गई थी और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है।

संजय गुप्ता ने दावा किया कि जमीन का कलेक्टर रेट करीब 1.10 करोड़ रुपये था, जबकि उन्होंने इसे 1.35 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने यह भी बताया कि खरीद के लिए 75 लाख रुपये उन्होंने जून में जीपीएफ से लिए थे। उनके अनुसार उनके खिलाफ शिकायत पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा द्वारा प्रेरित होकर की गई है।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि उनकी कार्यशैली को बदनाम करने के लिए यह पूरा प्रकरण रचा जा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने संगठन को 5000 करोड़ रुपये के लाभ में पहुंचाया था और उनके सभी निर्णय पारदर्शिता के साथ लिए गए।

उन्होंने पूर्व मुख्य सचिवों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों की ‘इंटीग्रिटी डाउटफुल’ है और उन्हीं के इशारे पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विजिलेंस और ईडी पहले से ही इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

संजय गुप्ता ने पूर्व रेरा चीफ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चेस्टर हिल मामले में जो मंजूरी दी गई थी, वह पहले के कार्यकाल में दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री को भी गुमराह कर रहे हैं और तथ्यों को सही तरीके से सामने नहीं रखा गया।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है और मामले को लेकर आगे और राजनीतिक व प्रशासनिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.