Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पत्नी पर शक में पिता बना हैवान, 11 वर्षीय बेटी की हत्या

Summer Express, कैथल  | हरियाणा के कैथल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी वजह से उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची का शव जींद रोड स्थित सिरसा ब्रांच नहर के किनारे फेंक दिया और मामले को छिपाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रच दी।

जानकारी के अनुसार आरोपी गोवर्धन ने पहले राहगीर का फोन लेकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी का कुछ अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर लिया है। इसके बाद वह अपनी ससुराल सीवन पहुंचा और वहां भी यही कहानी दोहराई। हालांकि पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और पूछताछ के दौरान जब उसने बार-बार अपने बयान बदले तो सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों पर संदेह था और वह बेटी को अपना नहीं मानता था। इसी मानसिकता के चलते उसने बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर रास्ते में उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया।

मामले में तितरम थाना पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जींद के जयपुर गदड़ी गांव से घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा सके।

इस मामले ने एक और चौंकाने वाला पहलू भी सामने लाया है। करीब तीन साल पहले आरोपी की एक अन्य बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसे उस समय सड़क हादसा बताया गया था। हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि उस घटना में भी हत्या की आशंका थी। उस समय किसी कारणवश मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

पुलिस अब पुराने मामले की भी जांच करने की बात कह रही है। बच्ची का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.