Facebook-f Youtube X-twitter

ऋषिकेश: आबकारी विभाग ने जंगलात चौकी के पास शराब तस्कर को दबोचा, स्कूटर भी जब्त

Summer express, ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में जंगलात चौकी के पास शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तड़के मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें टीम ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के अधिकारियों अर्जुन सिंह और आशीष चौहान ने सटीक रणनीति के तहत तस्कर का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गणेश विहार, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब तस्कर अब पुलिस और विभाग की नजर से बचने के लिए बड़े वाहनों की बजाय छोटे वाहनों, विशेषकर स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि कम ध्यान आकर्षित हो।

गौरतलब है कि ऋषिकेश क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध शराब तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और आए दिन तस्करों को पकड़ने में सफलता मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.