Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक्की पुल खतरे में? रेलवे ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच्चाई

नई दिल्ली | कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पुल की नींव बह गई है और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन उत्तर रेलवे ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया है कि पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और रेल संचालन में किसी तरह का खतरा नहीं है।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 20 और 21 जुलाई को पठानकोट कैंट–कंदरोड़ी सेक्शन में बाढ़ के कारण जलस्तर बढ़ा, लेकिन पुल पर पहले से ही 20 किमी प्रति घंटे की गति सीमा लागू थी।

रेलवे के मुताबिक, मीडिया जिन हिस्सों को पुल की नींव बता रहा है, वो वास्तव में ढलान पर लगी क्लैडिंग थी, जो पहले से हटाई जानी थी और उसका कोई तकनीकी महत्व नहीं था। तेज बहाव के चलते यह हिस्सा नदी में बह गया, लेकिन इससे पुल की संरचना या रेल संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए ये कदम:

  • पुल की चौबीसों घंटे निगरानी के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं।
  • सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
  • मुख्य पुल इंजीनियर ने खुद मौके का निरीक्षण किया।
  • जलस्तर कम होते ही पाइल फाउंडेशन का काम दोबारा शुरू किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, चक्की पुल रेल संचालन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.