Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते: अनिल विज का तीखा बयान

Summer express, अंबाला |  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई चुनाव हार चुके हैं और यदि वे “बब्बर शेर” होते तो बार-बार हार का सामना नहीं करना पड़ता।

राहुल गांधी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता खुद को मजबूत बताते हैं, वही लगातार चुनावों में पराजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण राहुल गांधी कई राज्यों में राजनीतिक रूप से कमजोर साबित हो रहे हैं।

नगर निगम चुनावों को लेकर अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनावी तैयारी में रहती है, जबकि विपक्षी दल केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर काम करते हैं। विज ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में भी जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।

परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए अनिल विज ने इसे एक संवैधानिक और आवश्यक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जनसंख्या के आधार पर क्षेत्रों का संतुलन बनाना और सभी नागरिकों को समान प्रतिनिधित्व देना है। विज ने कहा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों में संतुलन आएगा।

वहीं, विभागीय तबादलों को लेकर उठे विवाद पर भी अनिल विज ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार किसी भी विभागीय तबादले की जानकारी मंत्री के संज्ञान में होनी चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में नियमों की अनदेखी की गई थी। इसी कारण उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में सभी प्रक्रियाएं तय नियमों के तहत ही पूरी की जाएं, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.