Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा महिला आयोग ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ अपनाया सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई के संकेत

Summer Express,हिसार | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मनोरंजन उद्योग में फैल रही अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की गरिमा से जुड़ा कोई भी उल्लंघन अब सिर्फ माफी से नहीं चलेगा, बल्कि उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिसार के संत कबीर छात्रावास में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में रेणु भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया रील्स, गानों और अन्य डिजिटल कंटेंट में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकार अक्सर विवाद के बाद माफी मांग लेते हैं, लेकिन अब यह “माफी संस्कृति” समाप्त की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा।

भाटिया ने कहा कि आयोग का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके लिए राज्य सरकार से एक विशेष निगरानी तंत्र या समर्पित विभाग बनाने की मांग की गई है, जो सोशल मीडिया और मनोरंजन सामग्री पर लगातार नजर रखेगा और आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाने की कार्रवाई करेगा।

उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि बच्चों पर परिवार और समाज का सीधा प्रभाव पड़ता है। पानीपत के एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नशा, जुआ और गलत आदतों का असर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही दिशा दें।

इसके साथ ही आयोग ने गायक मासूम शर्मा मामले में भी कार्रवाई तेज कर दी है। रेणु भाटिया ने बताया कि देहरादून में दर्ज मामले के बाद उन्हें 18 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित आयोग कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक मर्यादा और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.