Facebook-f Youtube X-twitter

आरडीजी बंद होने से खत्म नहीं हुआ सरकार का संकल्प,कर्मचारियों को हर हाल में मिलती रहेगी ओपीएस

मंडी,धर्मवीर-:  लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा आरडीजी बंद करने से  हिमाचल में पैदा हुए आर्थिक संकट भी सरकार के संकल्पों को पूरा करने से रोक नहीं सकते हैं। साथ ही प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारियों की ओपीएस भी किसी सूरत में बंद की जाएगी। यह बात उन्होंने आज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर अपने संबोधन के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने आरडीजी को छोटी सी ग्रांट करार देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच क्षेत्रवाद और दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का भी अपना प्रयास जारी रखेगी।

चिट्टे जैसे नशे से बढ़ती अपराधिक घटनाओं को आज ही दफन करने की आवश्यक्ता, चौराहों पर लगेगें आधुनिक सीसीटीवी कैमरे :

अपने संबोधन में मंडी के सकारघाट में युवती हत्याकांड मामले पर  शोक व्यक्त करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बढ़ते सिंथेटिक ड्रग्स के मामलों के बीच समाज को कलंकित करने वाली ऐसी सोच को आज ही दफन कर देना चाहिए। हिमाचल को वीरभूमि और देवभूमि से जाना जाता है और इन्ही नामों से आगे भी हिमाचल जाना जाए, इसके लिए नशे पर पूर्ण रूप से फुल स्टॉप लगना जरूरी है। एनसीओआरडी से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार आज देश की 2.1 प्रतिशत आबादी सिंथेटिक ड्रग्स का शिकार है, जो हमारे समाज के लिए बड़ी चिंता का विषय है। मंडी में बढ़ती अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां के मुख्य चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे जहां पुलिस के हाथ मजबूत होंगे, वहीं अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों भी बच नहीं सकेंगे।

 वहीं  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रक्षा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भुभू जोत टनल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। इन दिनों इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चला हुआ है। उनके द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों से बार-बार मुलाकात करने के उपरांत आज यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने वाला है। इसके साथ ही पीएमजीएसवाई-4 के तहत वे केंद्र से हिमाचल की 1538 सड़कों लिए 294 परियोजनाओं की मंजूरी करवाने में भी प्रदेश सरकार सफल हुई है। इसके तहत प्रदेश में सड़कों के रखरखाव व निर्माण पर 2400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जनता से स्वेच्छा से भूमिदान करने की भी अपील की।

सेरी मंच पर मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह:

हिमामचल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंडी के एतेहासिक सेरी मंच पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई भी दी। मार्च पास्ट में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, पुलिस बैंड सहित एनसीसी और स्कूली बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसका उपस्थित सभी ने भरपूर आनंद उठाया। इस समारोह में कई कांग्रेसी नेता व जिला के अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.