हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां हिमाचल दिवस, विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर जिला में 79वां हिमाचल दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान में किया गया, जहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा आपदा मित्र सहित विभिन्न दलों ने अनुशासित और आकर्षक प्रदर्शन किया।समारोह में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी।अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का निर्माण छोटी-बड़ी रियासतों के एकीकरण से हुआ था और आज राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने बताया कि गठन के समय हिमाचल सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में काफी पीछे था, लेकिन आज इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल ने कई बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।अंत में उन्होंने सभी से मिलकर प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया और हिमाचल को और अधिक समृद्ध बनाने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.