Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाटी गायक कुलदीप शर्मा ने माता चिंतपूर्णी में टेका माथा, भक्ति गीत से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक और ‘नाटी किंग’ के नाम से लोकप्रिय कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुजारियों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। पूजा के उपरांत कुलदीप शर्मा को माता की पावन चुनरी और प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।इस अवसर पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने गायक से भक्ति गीत प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। कुलदीप शर्मा ने माता के दरबार में अपनी मधुर आवाज में भेंट गाकर ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालु भी भाव-विभोर होकर उनके साथ झूमते नजर आए।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कुलदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ कहा जाता है, जहां हर स्थान पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। उन्होंने माता रानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर मन को विशेष शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। कुलदीप शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और मंगलकामना करते हुए माता रानी का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.