Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में आधुनिक तकनीक से होंगे ब्रिज और टनल निर्माण, सड़क मरम्मत कार्य को मिलेगी रफ्तार

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण को लेकर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा दिलाया 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल में टनल और ब्रिज के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सुरंगों और पुलों के माध्यम से प्रदेश के लिए स्थायी और सुरक्षित यातायात समाधान तैयार किए जाएंगे। मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में प्रस्तावित एक सुरंग के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की योजना भी बनाई गई है।

NHAI की कार्यशैली में किया जाएगा व्यापक बदलाव 

गडकरी ने जानकारी दी कि IIT रुड़की सहित अन्य संस्थानों को परामर्शदाता नियुक्त किया गया है, जो प्रदेश में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित टनल और ब्रिज की डिजाइन और री-डिजाइन पर कार्य करेंगे। आने वाले समय में NHAI की कार्यशैली में व्यापक बदलाव किया जाएगा और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए सड़क निर्माण को मजबूती प्रदान की जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल में आपदा के चलते जिन सड़कों को नुकसान पहुंचा है, उनकी मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।

सांसद हर्ष महाजन ने पीएम और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए बड़ी धनराशि जारी की है। अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने 2023 की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹2006.40 करोड़ की सहायता मंजूर की है। इसमें से ₹451.44 करोड़ की पहली किस्त 7 जुलाई, 2025 को जारी भी कर दी गई है।हर्ष महाजन ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि केंद्र से मिलने वाली इस सहायता राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि राहत कार्यों का लाभ सही जगह और सही लोगों तक पहुंचे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.