Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम और खासकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 12 निलंबित पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। इन सभी पार्षदों को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद साझा किया संदेश

पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि भाजपा की विकासोन्मुखी और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कई जनप्रतिनिधि पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उबाठा गुट के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के रास्ते पर चलते हुए ‘कमल’ को अपनाया है। इस मौके पर सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदताई भोईर सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

निलंबन के बाद बदला सियासी रुख

गौरतलब है कि ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव के दौरान इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA)’ का गठन किया था। कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सभी 12 पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद अब इन सभी पार्षदों ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव का समीकरण

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 27 सीटें जीती थीं, हालांकि वह बहुमत से चार सीट पीछे रह गई। बीजेपी ने 14, कांग्रेस ने 12 और एनसीपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बीजेपी ने बनाया बहुमत का रास्ता

चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी का गठन किया। एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से गठबंधन की संख्या 32 तक पहुंच गई, जिससे 30 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया गया। इस सियासी गणित ने महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती को और स्पष्ट कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.