Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद मंडी में खरीद शुरू, नंबर प्लेट होने के बावजूद ट्रैक्टर रोकने पर किसान की शिकायत

Summer express, फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-16 अनाज मंडी में शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान एक किसान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि नंबर प्लेट होने के बावजूद उसका ट्रैक्टर मंडी पहुंचने से पहले रोक लिया गया, जिस पर उसने मार्केट कमेटी चेयरमैन से शिकायत की।

मंडी में खरीद का शुभारंभ मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा और वाइस चेयरमैन सोनू शर्मा ने किया। इसी दौरान एक किसान ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वह निर्धारित नियमों के अनुसार ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगाकर अनाज लेकर आ रहा था, बावजूद इसके पुलिस ने उसे रास्ते में रोक दिया।

सरकार द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं कि मंडी में अनाज लाने वाले किसान अपने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट या नंबर अंकित करें, ताकि ऑनलाइन गेटपास जारी करने में आसानी हो और बाहरी राज्यों से आने वाले अनाज की पहचान की जा सके। किसान का कहना है कि उसने सभी नियमों का पालन किया, फिर भी उसे परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन सुभाष आहूजा ने कहा कि वह इस संबंध में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार से बात करेंगे, ताकि नियमों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित हो सके और किसानों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल बाहरी राज्यों से बिना पहचान वाले ट्रैक्टरों को रोकना है, न कि स्थानीय किसानों को परेशान करना। साथ ही मंडी में बायोमेट्रिक सत्यापन, ऑनलाइन गेटपास और गेहूं की नमी की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सूखा अनाज ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.